लखीमपुर खीरी: नशे में युवक का हंगामा, एग रोल सेंटर पर अंडे सड़क पर फेंके

Sat 21-Feb-2026,11:26 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

लखीमपुर खीरी: नशे में युवक का हंगामा, एग रोल सेंटर पर अंडे सड़क पर फेंके Lakhimpur Kheri News
  • नशे में युवक ने एग काउंटर पर तोड़फोड़ की.

  • सड़क पर फेंके गए अंडे, दुकानदार को नुकसान.

  • घटना के बाद इलाके में हंगामा और भीड़.

Uttar Pradesh / Lakhimpur :

Lakhimpur Kheri / लखीमपुर खीरी में बस स्टैंड के पास स्थित केके कॉन्टिनेंटल होटल के नजदीक एक एग रोल सेंटर पर अचानक हंगामा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद नशे में धुत एक युवक ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में उसने एग काउंटर पर रखे सारे अंडे उठाकर सड़क पर फेंक दिए। कुछ ही पलों में दुकान के सामने अंडे बिखर गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

दुकानदार का आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और बिना किसी ठोस वजह के नुकसान पहुंचा गया। इस घटना से उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी सामान खराब हो चुका था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।