Fake Ayushman Card | फर्जी आयुष्मान कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Lucknow Crime news
लखनऊ STF ने फर्जी आयुष्मान कार्ड गिरोह का किया भंडाफोड़.
मास्टरमाइंड चन्द्रभान सहित 7 आरोपी गिरफ्तार.
लैपटॉप और कूटरचित आयुष्मान कार्ड डाटा बरामद.
Lucknow / लखनऊ में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। लखनऊ STF ने फर्जी आईडी के जरिए कूटरचित आयुष्मान कार्ड बनाकर करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का खेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड समेत सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के खरगापुर इलाके से की गई, जहां से पूरे नेटवर्क का संचालन किया जा रहा था।