रायपुर प्लेसमेंट कैम्प 2026: 524 पदों पर भर्ती
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Raipur-Free-Placement-Camp-2026-jobs
रायपुर में पाँच दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प, 12वीं पास और स्नातक युवाओं के लिए 524 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर।
Technotask और ITM Edutech जैसी कंपनियों में 18,000 से 26,500 रुपये मासिक वेतन के साथ निजी क्षेत्र में रोजगार।
Raipur/ रायपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 20 फरवरी से 24 फरवरी तक पाँच दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प का उद्देश्य निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलेक्टोरेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग, गांधी चौक में साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। Technotask Business Solutions Pvt. Ltd. द्वारा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा और उनकी पदस्थापना रायपुर में ही की जाएगी।
स्नातक युवाओं के लिए भी सुनहरा अवसर है। ITM Edutech India Limited द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव/रिलेशनशिप मैनेजर के 124 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 26 हजार 500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा तथा नियुक्ति पूरे छत्तीसगढ़ में की जाएगी।
कैम्प में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार के दौरान शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अधिकारियों ने सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे इस निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का अधिकतम लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त करने का अवसर न चूकें।