AI से सेमीकंडक्टर तक: LIC MF का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
LIC-MF-Technology-Fund-nfo-2026
एलआईसी एमएफ टेक्नोलॉजी फंड पारंपरिक आईटी से आगे बढ़कर सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, डिजिटल कॉमर्स और उभरती टेक कंपनियों में निवेश का अवसर देगा।
फंड की रणनीति टेक वैल्यू चेन में मजबूत कैश फ्लो, स्केलेबल मॉडल और दीर्घकालिक संरचनात्मक विकास अवसरों वाली कंपनियों की पहचान पर केंद्रित है।
मुंबई/ एलआईसी म्यूचुअल फंड ने एलआईसी एमएफ टेक्नोलॉजी फंड के लॉन्च की घोषणा की है. यह एक थीमैटिक इक्विटी स्कीम है, जिसे भारत के बढ़ते तकनीकी परिदृश्य में व्यापक एक्सपोजर प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका दायरा पारंपरिक आईटी सेवाओं से आगे तक होगा।
इसका न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 20 फरवरी को खुलेगा और 6 मार्च को बंद होगा। उसके बाद स्कीम 19 मार्च से निरंतर सब्सक्रिप्शन और रिडेम्पशन के लिए दोबारा खुलेगी। फंड का प्रबंधन करण दोशी और जयप्रकाश तोशनीवाल द्वारा संयुक्त तौर पर किया जाएगा। इसे बीएसई टीईसीके टोटल रिटर्न इंडेक्स (टीआरआई) पर बेंचमार्क किया जाएगा।
एलआईसी एमएफ टेक्नोलॉजी फंड का उद्देश्य पारंपरिक आईटी-केंद्रित योजनाओं से अलग हटकर टेक्नोलॉजी से संचालित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने का है, जिसमें सेमीकंडक्टर से जुड़ी कंपनियां, डेटा सेंटर ऑपरेटर, डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म, इंटरनेट बिजनेस और उभरती टेक्नोलॉजी कंपनियां शामिल हैं।
एलआईसी म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के. झा ने कहा, ‘‘आम बजट 2026-27 ने सेमीकंडक्टर के विकास और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को पुन: पुष्ट किया है. जैसे-जैसे भारत का टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन से एआई अपनाने की ओर बढ़ रहा है, हमें लिस्टेड इक्विटीज में कई वर्षों का संरचनात्मक अवसर दिख रहा है।’’
एलआईसी म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी (इक्विटी) योगेश पाटिल ने कहा, ‘‘हमारी निवेश रणनीति टेक्नोलॉजी वैल्यू चेन में टिकाऊ विकास के ड्राइवर्स, स्वस्थ कैश फ्लो और स्केलेबल ऑपरेटिंग मॉडल वाले बिजनेस की पहचान करने पर केंद्रित है. हमारा उद्देश्य एक विविधतापूर्ण टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो का निर्माण करना है, न कि केंद्रित।’’
एनएफओ के दौरान आवेदन की न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है. उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में निवेश किया जा सकता है। दैनिक एसआईपी की न्यूनतम राशि 100 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में इसे बढ़ाया जा सकता है। मासिक एसआईपी 200 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में इसे भी बढ़ाना संभव है। तिमाही एसआईपी की न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में। एसआईपी शुरू होने की तारीख स्कीम के निरंतर लेन-देन के लिए दोबारा खुलने के बाद प्रभावी होगी।
(अनिल बेदाग)