भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम धमकी

Thu 19-Feb-2026,01:34 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम धमकी Bhopal-Peoples-University-Bomb-Threat-2026
  • भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को ई-मेल से बम धमकी, Sri Lanka Easter Bombings जैसी घटना की चेतावनी से प्रशासन और छात्रों में दहशत।

  • ई-मेल में LTTE समेत कई नामों का जिक्र, साइबर सेल तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की पहचान में जुटी।

Madhya Pradesh / Bhopal :

Bhopal/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित People's University को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए भेजी गई इस धमकी में दोपहर 12:15 बजे विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए परिसर खाली कराया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पहुंचकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

ई-मेल से मिली गंभीर धमकी

प्रशासन के अनुसार धमकी भरा ई-मेल विश्वविद्यालय के आधिकारिक मेल आईडी पर प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया कि परिसर में सुसाइड बॉम्बर घुस चुके हैं और बिल्डिंग में सायनाइड पॉयजन युक्त बम लगाए गए हैं। संदेश में कहा गया कि हमला Sri Lanka Easter Bombings की तर्ज पर किया जाएगा। धमकी में डॉक्टरों और छात्रों को बचा लेने की चेतावनी भी दी गई, जिससे दहशत का माहौल बन गया।

प्रतिबंधित संगठन का जिक्र

ई-मेल में प्रतिबंधित संगठन Liberation Tigers of Tamil Eelam का नाम भी लिया गया। साथ ही तमिल फिल्म अभिनेत्री Nivetha Pethuraj, तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी Davidson Devasreevatham और फिल्म निर्माता Aakash Baskaran का भी उल्लेख किया गया। हालांकि इन नामों का जिक्र किस संदर्भ में किया गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस और बम स्क्वॉड की कार्रवाई

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। विश्वविद्यालय परिसर के सभी ब्लॉकों, हॉस्टल और पार्किंग क्षेत्रों की तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है।

जांच जारी, साइबर टीम सक्रिय

पुलिस ने ई-मेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल आईडी एड्रेस और सर्वर लोकेशन के आधार पर धमकी भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।