मध्यप्रदेश बजट 2026: 15 हजार शिक्षक भर्ती

Wed 18-Feb-2026,04:15 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

मध्यप्रदेश बजट 2026: 15 हजार शिक्षक भर्ती MP-Budget-2026-Teacher-Bharti-MBBS-Seats-Increase
  • मध्यप्रदेश बजट 2026 में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती और एमबीबीएस सीटों में वृद्धि से शिक्षा और रोजगार को बड़ा प्रोत्साहन।

  • 294 सांदीपनि स्कूल, पीएम श्री योजना के लिए 530 करोड़ और छात्रवृत्ति हेतु 986 करोड़ का विशेष प्रावधान।

Madhya Pradesh / Bhopal :

Bhopal/ मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के आम बजट में शिक्षा और रोजगार को केंद्र में रखते हुए बड़े फैसलों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पेश किए गए इस बजट में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती और एमबीबीएस की 2850 सीटें बढ़ाने का ऐलान किया गया। इस घोषणा को प्रदेश के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि इससे शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

बुधवार को विधानसभा में डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2026 का आम बजट प्रस्तुत किया। बजट में शिक्षा क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया। 15 हजार शिक्षकों की भर्ती से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

इसके साथ ही मेडिकल शिक्षा के विस्तार के तहत एमबीबीएस की 2850 सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी दीर्घकालिक लाभ होगा।

सरकार ने 294 सांदीपनि स्कूल खोलने की घोषणा की है। वहीं, पीएम श्री योजना के लिए 530 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अनुसूचित जनजाति वर्ग की शैक्षणिक संस्थाओं में 4 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ रुपये का प्रावधान कर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सहारा देने की कोशिश की गई है। यह बजट मोहन सरकार का तीसरा बजट है, जिसमें महिला, युवा, किसान और गरीब वर्ग पर विशेष फोकस रखा गया है। शिक्षा और रोजगार से जुड़े इन फैसलों को प्रदेश के विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।