मैडोलेक्स हॉस्पिटल मामला: अनिल राज ने किया सरेंडर, जांच में नया मोड़

Sun 08-Feb-2026,06:52 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

मैडोलेक्स हॉस्पिटल मामला: अनिल राज ने किया सरेंडर, जांच में नया मोड़ Lakhimpur Kheri Crime News
  • मैडोलेक्स हॉस्पिटल के अनिल राज ने किया सरेंडर.

  • मितौली थाना क्षेत्र से जुड़ा है मामला.

  • पुलिस जांच में आया नया मोड़.

Uttar Pradesh / Lakhimpur :

Lakhimpur / लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र से जुड़े मैडोलेक्स हॉस्पिटल प्रकरण में एक नया मोड़ सामने आया है। काचियानी स्थित मैडोलेक्स हॉस्पिटल के संचालक अनिल राज ने खुद को कानून के हवाले कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अनिल राज ने मितौली थाने पहुंचकर स्वेच्छा से आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर बीते कुछ दिनों से इलाके में चर्चाओं का दौर जारी था और पुलिस भी लगातार जांच में जुटी हुई थी। अनिल राज के सरेंडर करने से मामले की जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर पूरे प्रकरण की कड़ियों को जोड़ने में लगी है।

मैडोलेक्स हॉस्पिटल से जुड़े इस मामले ने स्थानीय स्तर पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब आरोपी के सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।