मैनपुरी में सनसनी: एकतरफा प्यार में छात्र ने महिला टीचर पर किया हमला

Mon 09-Feb-2026,02:54 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

मैनपुरी में सनसनी: एकतरफा प्यार में छात्र ने महिला टीचर पर किया हमला Mainpuri Crime News
  • एकतरफा प्यार में छात्र ने टीचर पर किया जानलेवा हमला.

  • महिला टीचर गंभीर रूप से घायल, आगरा रेफर.

  • सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस जांच में जुटी.

Uttar Pradesh / Mainpuri :

Mainpuri / उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद चौंकाने और परेशान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 12वीं के छात्र ने एकतरफा प्यार में महिला टीचर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय हुई, जब टीचर रोज़ की तरह ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं। रास्ते में छात्र ने उनका रास्ता रोक लिया और बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ते ही छात्र ने अचानक टीचर पर हमला कर दिया और उनके दोनों होंठ बुरी तरह काट लिए। इसके बाद वह टीचर को गली में खींचकर नीचे पटक देता है। हमले में टीचर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके मुंह से खून बहने लगा। खून निकलता देख आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल टीचर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आगरा के एक अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है।

पुलिस ने पीड़ित टीचर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है। इस घटना ने न सिर्फ इलाके में सनसनी फैला दी है, बल्कि एकतरफा प्यार और बढ़ती हिंसा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।