अब एक्शन अवतार में हॉलीवुड फतह करेंगी टिया बाजपेयी
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Tia Bajpai
‘लव माफिया’ से टिया की इंटरनेशनल पहचान.
बहुभाषी संगीत के जरिए संस्कृतियों का संगम.
हॉलीवुड डेब्यू के लिए एक्शन रोल में तैयारी.
Mumbai / संगीत और सिनेमा की दुनिया में सीमाएं अब सिर्फ नक्शों तक सिमट गई हैं और इस बदलाव की सबसे दमदार मिसाल बनकर उभरी हैं टिया बाजपेयी। अपने बहुभाषी एल्बम ‘लव माफिया’ के जरिए उन्होंने न सिर्फ सुरों को, बल्कि संस्कृतियों को भी जोड़ने का साहसिक काम किया है। अंग्रेज़ी, हिंदी, स्वाहिली, कोरियन और लैटिन जैसी विविध भाषाओं में गाकर टिया ने यह साबित कर दिया कि असली कला वही है जो दिल से निकले और दुनिया तक पहुंचे।
इस एल्बम की खासियत सिर्फ इसकी भाषाई विविधता नहीं, बल्कि हर शब्द में बसी संवेदनाएं हैं, जिन्हें तिया ने गहराई से महसूस कर दर्शकों तक पहुंचाया। यही वजह है कि ‘लव माफिया’ आज ग्लोबल ट्रेंड में अपनी मजबूत जगह बना चुका है और टिया को एक इंटरनेशनल आर्टिस्ट के रूप में स्थापित कर रहा है।
लेकिन टिया का सफर यहीं नहीं थमता। अब वह हॉलीवुड में अपने डेब्यू के साथ एक बिल्कुल नए, दमदार एक्शन अवतार में नजर आने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए वह कड़ी ट्रेनिंग और अनुशासन के साथ खुद को ढाल रही हैं। साफ है कि टिया बाजपेयी अब सिर्फ सीमाएं पार नहीं कर रहीं, बल्कि उन्हें तोड़ते हुए एक नई पहचान गढ़ रही हैं।
(अनिल बेदाग)