सड़क उपयोगकर्ता से शेयरहोल्डर तक: नितिन गडकरी का विज़न हुआ साकार

Sat 28-Mar-2026,11:05 AM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

सड़क उपयोगकर्ता से शेयरहोल्डर तक: नितिन गडकरी का विज़न हुआ साकार Nhai-Invit-BSE-Listing-Highway-Investment-India
  • NHAI InvIT के बीएसई में लिस्ट होने से आम निवेशकों को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में निवेश का मौका मिला, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर में जनभागीदारी बढ़ेगी।

  • सरकार का लक्ष्य तीन वर्षों में 1,500 किलोमीटर हाईवे का मोनेटाइजेशन कर आर्थिक विकास और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करना है।

Maharashtra / Mumbai :

मुंबई/ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (नहाई) की बड़ी पहल के तहत एनएचएआई-प्रायोजित ‘राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट’ आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में औपचारिक रूप से सूचीबद्ध हो गया। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उपस्थित रहे।

इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि यह पहल देश के आम सड़क उपयोगकर्ताओं को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में भागीदार बनने का अवसर देगी। उन्होंने कहा कि “सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क मालिक बनाने का सपना अब साकार होने की दिशा में बढ़ रहा है।” उन्होंने बताया कि सरकार अगले तीन वर्षों में 1,500 किलोमीटर राजमार्गों का मोनेटाइजेशन करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। यह कदम बुनियादी ढांचे के विकास में जनभागीदारी को बढ़ावा देगा और आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूत करेगा।

मंत्रालय और एनएचएआई ने नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन के तहत टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर और सिक्योरिटाइजेशन जैसे माध्यमों से करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की परिसंपत्ति मोनेटाइजेशन हासिल की है। आरआईआईटी का प्रबंधन राजमार्ग इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो नहाई,एनएबीएफआईडी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों की साझेदारी से गठित है। यह संरचना मजबूत गवर्नेंस और पेशेवर प्रबंधन सुनिश्चित करती है।

आरआईआईटी ने झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में स्थित पांच परिचालित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के अधिकार हासिल किए हैं, जिनकी कुल कंसैशन वैल्यू लगभग 9,500 करोड़ रुपये है।
इन परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए करीब 6,000 करोड़ रुपये की इक्विटी और शेष राशि बैंक ऋण के माध्यम से जुटाई गई है।सार्वजनिक निवेशकों के लिए जारी लगभग 2,100 करोड़ रुपये के हिस्से को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और यह करीब 14 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ, जो भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर और हाईवे परियोजनाओं में निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।

(अनिल बेदाग)