PM MODI ने सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन के साथ कल्याणकारी फैसले लिए

Fri 13-Feb-2026,06:21 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

PM MODI ने सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन के साथ  कल्याणकारी फैसले लिए PM-Modi-Seva-Teerth-Karmavya-Bhawan-Inauguration
  • प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन कर आधुनिक और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में कदम बढ़ाया।

  • लखपति दीदी योजना, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड और स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 के जरिए महिलाओं, किसानों और युवाओं को सशक्त बनाया जाएगा।

Delhi / Delhi :

Delhi/ ‘सेवा तीर्थ’ में प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यभार संभालने के साथ ही जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल प्रशासनिक केंद्र नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और संवेदनशील प्रशासन की भावना का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए नई पीएम राहत योजना को मंजूरी दी। इस योजना के तहत किसी भी सड़क दुर्घटना पीड़ित को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। यह कदम देश में सड़क सुरक्षा और आपात चिकित्सा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना का लक्ष्य 6 करोड़ महिलाओं तक पहुँचाया गया। इससे पहले यह लक्ष्य 3 करोड़ था, जिसे सरकार ने तय समय से पहले पूरा कर लिया। मार्च 2029 तक 6 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का नया संकल्प लिया गया है।

किसानों के लिए कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को दोगुना कर 2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे कृषि उत्पादन, भंडारण, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग सुविधाओं में सुधार होने की संभावना है। युवाओं और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी दी। इसके तहत 10,000 करोड़ रुपये का कोष बनाया जाएगा, जो डीप टेक, शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स और उन्नत तकनीकी परियोजनाओं को वित्तीय सहायता देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन के दौरान प्रशासनिक कार्यों को तेज़ और पारदर्शी बनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन आधुनिक प्रशासनिक ढांचे का प्रतीक हैं और नागरिकों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।