विजय दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का उद्घाटन किया

Tue 16-Dec-2025,04:04 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

विजय दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का उद्घाटन किया
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजय दिवस पर राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का उद्घाटन कर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

  • दीर्घा में परम वीर चक्र से सम्मानित 21 योद्धाओं के चित्र और उनके अदम्य साहस की गाथाएं प्रदर्शित की गई हैं।

  • औपनिवेशिक प्रतीकों के स्थान पर भारतीय सैन्य नायकों को स्थापित करना राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

Delhi / New Delhi :

Delhi/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 16 दिसंबर 2025 को विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का भव्य उद्घाटन किया। यह दीर्घा भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परम वीर चक्र से सम्मानित सभी 21 वीर सैनिकों को समर्पित है। दीर्घा में इन शूरवीरों के चित्र और उनके अदम्य साहस की गाथाएं प्रदर्शित की गई हैं, जो देश की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं।

इस दीर्घा का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को राष्ट्र के उन नायकों से परिचित कराना है जिन्होंने असाधारण वीरता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उल्लेखनीय है कि जिन गलियारों में यह दीर्घा स्थापित की गई है, वहां पहले ब्रिटिश काल के सहायक अधिकारियों के चित्र लगे थे। अब इन स्थानों पर भारतीय सैन्य नायकों के चित्रों का प्रदर्शन औपनिवेशिक सोच से मुक्ति और स्वदेशी गौरव के पुनर्स्थापन का प्रतीक है।

परम वीर चक्र युद्धकाल में अद्वितीय साहस और आत्मोत्सर्ग के लिए दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सैन्य अलंकरण है। परमवीर दीर्घा न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि है, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति, सम्मान और प्रेरणा का स्थायी केंद्र भी बनेगी।