ओमनीटेक इंजीनियरिंग IPO 25 फरवरी से
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Omnitech-Engineering-Ipo-2026-Price-Band-Details
24 देशों में 256+ ग्राहकों को उच्च परिशुद्धता इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स सप्लाई करने वाली कंपनी ने पिछले वर्षों में तेज राजस्व वृद्धि दर्ज की।
ओमनीटेक इंजीनियरिंग लिमिटेड का ₹583 करोड़ का आईपीओ 25-27 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा, प्राइस बैंड ₹216-₹227 प्रति शेयर तय।
मुंबई/ ओमनीटेक इंजीनियरिंग लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) बुधवार, 25 फरवरी 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा, जबकि एंकर निवेशक बोली 24 फरवरी को होगी। यह इश्यू 27 फरवरी 2026 को बंद होगा। कंपनी ने ₹5 अंकित मूल्य के प्रति इक्विटी शेयर के लिए ₹216 से ₹227 का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक न्यूनतम 66 शेयरों और उसके बाद 66 के गुणकों में बोली लगा सकेंगे।
इस आईपीओ में ₹418 करोड़ का नया इश्यू और प्रवर्तक उदयकुमार अरुणकुमार पारेख द्वारा ₹165 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है। पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹11 की छूट दी जा रही है। उच्च परिशुद्धता इंजीनियर घटकों की निर्माता कंपनी ने पिछले दो वर्षों में तेज वृद्धि दर्ज की है और 24 देशों में 256 से अधिक ग्राहकों को सप्लाई करती है।
ऊर्जा, ऑटोमेशन और औद्योगिक उपकरण क्षेत्रों को उच्च परिशुद्धता कंपोनेंट्स उपलब्ध कराने वाली कंपनी ने हाल के वर्षों में मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की है। 19 वर्षों के अनुभव के साथ, कंपनी वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति बना चुकी है। आईपीओ में कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्से के तहत ₹11 प्रति शेयर की विशेष छूट दी जा रही है, जो इसे और आकर्षक बनाती है।
(अनिल बेदाग)