AI समिट विवाद पर बीजेपी का देशभर में प्रदर्शन
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
AI-Summit-2026-BJP-Congress-Protest-Row
AI समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के विरोध के बाद बीजेपी ने देशभर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन तेज किया।
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर नारेबाजी, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए।
DELHI/ दिल्ली में आयोजित AI Summit 2026 के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन ने अब राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर अंतरराष्ट्रीय मंच को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए देशव्यापी विरोध अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को दिल्ली समेत महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की।
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में “देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगो” जैसे पोस्टर दिखाई दिए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अकबर रोड पर दो स्तर की बैरिकेडिंग की थी, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष विनोद सचदेवा और सांसद Manoj Tiwari भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि समिट में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और भारत की पहल की सराहना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए इस वैश्विक आयोजन की छवि खराब करने का प्रयास किया।
दूसरी ओर, समिट के दौरान प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार चार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को Patiala House Court में पेश किया गया। इनमें कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव शामिल हैं। बचाव पक्ष का कहना है कि सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से लोकतांत्रिक अधिकार के तहत विरोध जता रहे थे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप–प्रत्यारोप और तेज हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुए विवाद को लेकर दोनों दलों की बयानबाजी आने वाले दिनों में और तीखी हो सकती है।