पीएफसी-आरईसी विलय से बनेगी पावर सेक्टर की सबसे मजबूत वित्तीय ताकत

Thu 14-May-2026,01:12 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

पीएफसी-आरईसी विलय से बनेगी पावर सेक्टर की सबसे मजबूत वित्तीय ताकत PFC Profit
  • PFC का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर ₹33,625 करोड़ पहुंचा. 

  • कंपनी बनी देश की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली NBFC. 

  • एसेट क्वालिटी में सुधार, एनपीए घटकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर. 

Maharashtra / Mumbai :

Mumbai / पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड पीएटी 10 प्रतिशत बढ़कर ₹33,625 करोड़ पहुँच गया, जबकि स्टैंडअलोन आधार पर लाभ 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹20,051 करोड़ रहा। इसी के साथ पीएफसी देश की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली एनबीएफसी बनी हुई है।

कंपनी की कुल बैलेंस शीट ₹12.40 लाख करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं नेटवर्थ बढ़कर ₹1.73 लाख करोड़ पहुँच गई। एसेट क्वालिटी में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है। ग्रॉस एनपीए घटकर 0.66 प्रतिशत और नेट एनपीए केवल 0.13 प्रतिशत पर आ गया, जो कंपनी की मजबूत रिकवरी रणनीति को दर्शाता है।

सीएमडी परमिन्दर चोपड़ा ने कहा, “ एफव्हाई 26 पीएफसी के लिए उपलब्धियों और मजबूत प्रदर्शन का वर्ष रहा। पीएफसी और आरईसी  का प्रस्तावित विलय पावर सेक्टर के लिए एक अधिक मजबूत और सक्षम संस्था तैयार करेगा, जिससे बेहतर कार्यकुशलता और पूंजी क्षमता विकसित होगी।” उन्होंने आगे कहा, “₹18.55 प्रति शेयर कुल डिविडेंड हमारे शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

कंपनी ने बताया कि टीआरएन एनर्जी और सिन्नर थर्मल के सफल समाधान के बाद एसेट क्वालिटी और मजबूत हुई है। मजबूत पूंजी आधार और ऊर्जा परिवर्तन पर फोकस के साथ पीएफसी भविष्य की नई तकनीकों और पावर सेक्टर की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है।

(अनिल बेदाग)