प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पुलिस ने कमरा सील कर शुरू की गहन जांच
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Prateek Yadav
प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस जांच तेज.
मोबाइल, लैपटॉप और निजी दस्तावेज जब्त.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, कई सवाल बरकरार.
Lucknow / Prateek Yadav की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद Lucknow में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव बुधवार सुबह अपने घर में बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस और मजिस्ट्रेट की टीम विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पहुंची और कमरे की जांच की। पुलिस ने एहतियातन उनका कमरा सील कर दिया है। साथ ही मोबाइल फोन, लैपटॉप, निजी डायरी और अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव के शरीर पर चोट और नीले निशान मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। शुरुआती तौर पर डॉक्टरों ने पॉइजनिंग की आशंका भी जताई है, हालांकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। पोस्टमार्टम King George's Medical University में मेडिकल बोर्ड की निगरानी में कराया गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई।
घटना के समय अपर्णा यादव असम दौरे पर थीं और प्रतीक घर में अकेले बताए जा रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी विधायक Ravidas Mehrotra ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं प्रतीक यादव के करीबी दोस्तों ने भी उनकी अचानक मौत पर सवाल उठाए हैं। पुलिस फिलहाल हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।