भारी बारिश से मनाली-लेह हाईवे पर भूस्खलन, सैकड़ों पर्यटक फंसे
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

भारी बारिश से मनाली-लेह हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री फंसे।
NH3 पर नेहरू कुंड और सिस्सू के पास भूस्खलन।
BRO राहत कार्य में जुटा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट।
Manali / हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एक बार फिर मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH3) पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। विशेषकर नेहरू कुंड और सिस्सू सेल्फी पॉइंट के पास पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे, जिससे यह रणनीतिक रूप से अहम मार्ग पूरी तरह से यातायात के लिए बंद हो गया है।