सिक्किम भूस्खलन और मणिपुर बाढ़ 2025: उत्तर-पूर्व भारत में मानसून का कहर, रेड अलर्ट जारी

Mon 02-Jun-2025,04:23 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

सिक्किम भूस्खलन और मणिपुर बाढ़ 2025: उत्तर-पूर्व भारत में मानसून का कहर, रेड अलर्ट जारी सिक्किम भूस्खलन और मणिपुर बाढ़ 2025
  • सिक्किम में भूस्खलन से आर्मी कैंप प्रभावित, दो जवान शहीद।

  • मणिपुर में बाढ़ से हजारों घर तबाह, राहत कैंप शुरू।

  • तीस्ता नदी में जलस्तर बढ़ा, मंगन में रेड अलर्ट जारी।

Sikkim / Gangtok :

Gangtok / नॉर्थ ईस्ट भारत में मानसूनी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। सिक्किम में आर्मी कैंप पर भूस्खलन के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनमें दो सेना के जवान शामिल हैं। वहीं, छह जवान अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए राहत व बचाव अभियान तेज़ी से जारी है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं और चार लोगों को मामूली चोटों के साथ सुरक्षित निकाल लिया गया है। लापता कर्मियों को तलाशने के लिए टीमें कठिन हालातों में लगातार काम कर रही हैं।

सिक्किम में फंसे पर्यटकों को पुलिस, वन विभाग और लाचुंग होटल एसोसिएशन के सहयोग से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। राज्य में पहले ही बाढ़ से 32 लोगों की जान जा चुकी है। दूसरी ओर, मणिपुर में बीते चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जहां 3,365 घर बाढ़ में तबाह हो चुके हैं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए 31 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिक्किम सरकार ने मंगन जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश से तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा और अधिक बढ़ गया है। मंगन जिले के पुलिस अधीक्षक सोनम डेचु भूटिया ने बताया कि कई सड़कों पर भूस्खलन के कारण आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है और पर्यटकों को होटल में ही रुकने की सलाह दी गई है।