महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाही | पुणे पुल हादसा | स्कूलों का नया सत्र शुरू
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

महाराष्ट्र में बारिश से जनजीवन प्रभावित।
पुणे पुल हादसे में 4 की मौत, 51 सुरक्षित।
स्कूलों के सत्र की शुरुआत, नेताओं ने किया स्वागत।
Pune / महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में मानसून ने जोरदार एंट्री ली है। कोकण, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में जोरदार बारिश हो रही है। कोकण में मूसलधार बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी है, पुल बह गए हैं और कई जगह सड़कें धंस गई हैं। मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में भी बारिश का प्रभाव तेज है। कोल्हापुर में भारी बारिश से पंचगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी बीच सोमवार से राज्य के स्कूलों में नया सत्र शुरू हुआ है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया और उनका स्वागत किया।
पुणे के कुंडमळा इलाके में इंद्रायणी नदी पर बना पुल भारी बारिश के कारण ढह गया, जिससे हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 51 लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल इस इलाके में बचाव कार्य समाप्त कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश ने राज्य प्रशासन के लिए चुनौती खड़ी कर दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।