चौधरी चरण सिंह जयंती: अमित शाह ने किसान नेता की विरासत को किया नमन

Tue 23-Dec-2025,12:26 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

चौधरी चरण सिंह जयंती: अमित शाह ने किसान नेता की विरासत को किया नमन
  • अमित शाह ने चौधरी चरण सिंह को किसान हितों का प्रबल समर्थक और कृषि सुधारों को राष्ट्रीय एजेंडा बनाने वाला नेता बताया।

  • चौधरी चरण सिंह ने किसान और ग्रामीण मुद्दों को शासन के केंद्र में लाकर भारतीय राजनीति की दिशा बदली।

Delhi / New Delhi :

Delhi/ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को महान किसान नेता बताते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन कृषि व्यवस्था के सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण और समाजसेवा को समर्पित रहा।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा अपने संदेश में श्री अमित शाह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान और किसानी को शासन के केंद्र में स्थापित करने का साहसिक कार्य किया। उनकी नीतियों ने ग्रामीण भारत को नई दिशा दी और किसानों को राजनीतिक विमर्श में सम्मानजनक स्थान दिलाया।

उन्होंने यह भी कहा कि आपातकाल और तानाशाही प्रवृत्तियों के विरुद्ध संघर्ष में चौधरी चरण सिंह की भूमिका ऐतिहासिक रही। उनका जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और किसान सशक्तिकरण का प्रतीक है। देश उनकी विरासत से आज भी प्रेरणा लेता है।