भारत-क्रोएशिया ऐतिहासिक साझेदारी: प्रधानमंत्री की ज़ाग्रेब यात्रा और संयुक्त प्रेस वक्तव्य

Thu 19-Jun-2025,11:01 AM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

भारत-क्रोएशिया ऐतिहासिक साझेदारी: प्रधानमंत्री की ज़ाग्रेब यात्रा और संयुक्त प्रेस वक्तव्य भारत और क्रोएशिया के बीच सांस्कृतिक, रक्षा, व्यापार और तकनीकी सहयोग को नई ऊंचाई देने वाला ऐतिहासिक क्षण
  • रक्षा, व्यापार और तकनीकी सहयोग को नया विस्तार।

  • हिंदी भाषा और योग के प्रति क्रोएशिया में बढ़ता सम्मान।

  • वैश्विक आतंकवाद पर साझा दृष्टिकोण और समर्थन।

Delhi / New Delhi :

ज़ाग्रेब / प्रधानमंत्री ने क्रोएशिया यात्रा के दौरान ज़ाग्रेब में संयुक्त प्रेस वक्तव्य दिया, जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। इस अवसर पर उन्होंने दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, बहुलवाद, समानता और कानून के शासन को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि भारत और क्रोएशिया के बीच रक्षा सहयोग योजना बनाई जाएगी, जिसमें ट्रेनिंग, मिलिट्री एक्सचेंज और रक्षा उद्योग पर ध्यान केंद्रित होगा। व्यापार, फार्मा, कृषि, डिजिटल और क्लीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने की घोषणा की गई।

प्रधानमंत्री ने शिपबिल्डिंग और साइबर सुरक्षा में भागीदारी, सागरमाला परियोजना के तहत क्रोएशियाई कंपनियों के लिए अवसर, और संयुक्त अनुसंधान पर बल दिया। भारत ने क्रोएशिया के साथ अपने अंतरिक्ष अनुभव साझा करने का संकल्प भी व्यक्त किया। सांस्कृतिक संबंधों की चर्चा करते हुए उन्होंने ज़ाग्रेब यूनिवर्सिटी में हिन्दी चेयर की अवधि 2030 तक बढ़ाने और आगामी वर्षों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम तय करने की बात कही।

प्रधानमंत्री ने भारत में हुए आतंकी हमले पर संवेदना प्रकट करने के लिए क्रोएशिया का आभार जताया और वैश्विक आतंकवाद विरोध में साझेदारी को दोहराया। उन्होंने संवाद और कूटनीति के माध्यम से विवाद समाधान को ही एकमात्र विकल्प बताया। भारत-यूरोप साझेदारी को मज़बूत करने में क्रोएशिया की भूमिका की सराहना की गई। अंत में उन्होंने ‘भाषा को पुल’ बताते हुए हिंदी में भाषण देने को गर्व का विषय बताया।