LVM3-M6 की ऐतिहासिक सफलता: भारत ने किया अब तक का सबसे भारी उपग्रह लॉन्च, अंतरिक्ष क्षेत्र में नई ऊंचाई

Wed 24-Dec-2025,06:23 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

LVM3-M6 की ऐतिहासिक सफलता: भारत ने किया अब तक का सबसे भारी उपग्रह लॉन्च, अंतरिक्ष क्षेत्र में नई ऊंचाई LVM3 M6 Launch_ Isro Mission
  • LVM3-M6 मिशन की ऐतिहासिक सफलता.

  • भारत की हैवी-लिफ्ट लॉन्च क्षमता मजबूत.

  • वैश्विक स्पेस मार्केट में भारत की बढ़ती भूमिका.

Karnataka / Bengaluru :

Bengaluru / भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। LVM3-M6 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस मिशन के तहत अमेरिका के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 (BlueBird Block-2) अंतरिक्ष यान को उसकी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया, जो भारतीय धरती से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी उपग्रह है। यह उपलब्धि भारत की हैवी-लिफ्ट लॉन्च क्षमता को और मजबूत करती है और वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण बाजार में भारत की बढ़ती भूमिका को साफ तौर पर दर्शाती है।

यह सफलता ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प की भी झलक है, जहां स्वदेशी तकनीक, वैज्ञानिक कौशल और समर्पण के बल पर देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस ऐतिहासिक मिशन के लिए हमारे मेहनती वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को हार्दिक बधाई। भारत आज अंतरिक्ष की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और पूरी दुनिया में अपनी विश्वसनीय पहचान बना रहा है।