सीएम साय का बलरामपुर दौरा, कांग्रेस प्रदर्शन और रायपुर साहित्य उत्सव सुर्खियों में

Wed 14-Jan-2026,11:58 AM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

सीएम साय का बलरामपुर दौरा, कांग्रेस प्रदर्शन और रायपुर साहित्य उत्सव सुर्खियों में chhattisgarh-today-cm-sai-balrampur-congress-protest
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बलरामपुर दौरा ताता पानी महोत्सव और विकास कार्यों के लोकार्पण के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

  • कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन और आज़ाद चौक थाना घेराव राज्य की सियासत को गरमाएगा।

Chhattisgarh / Raipur :

Raipur/ छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलरामपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित ताता पानी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। यह तीन दिवसीय महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री इस दौरान बलरामपुर जिले को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सरकार का उद्देश्य आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों के संतुलित विकास को गति देना है।

वहीं दूसरी ओर, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस आज सड़कों पर उतरने जा रही है। कांग्रेस पार्टी रायपुर के आज़ाद चौक थाना का घेराव करेगी और “जनता त्रस्त, सरकार मस्त” के नारे के साथ जोरदार प्रदर्शन करेगी। चौबे कॉलोनी में युवती वैदिका सागर की नृशंस हत्या के विरोध में प्रदेश व शहर कांग्रेस के पदाधिकारी दोपहर 12 बजे प्रदर्शन में शामिल होंगे। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है।

सांस्कृतिक मोर्चे पर भी रायपुर आज चर्चा में रहेगा। राजधानी के पुरखौती मुक्तांगन में 23 से 25 जनवरी तक रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय उत्सव में देशभर के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि और विचारक शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक संवाद, पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ पुस्तक मेला भी आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य इस आयोजन को राष्ट्रीय पहचान दिलाना और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छवि को देशभर में स्थापित करना है।

इसके अलावा धान खरीदी में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। अंतरराज्यीय सीमाओं पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है और कोचियों-बिचौलियों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। बलरामपुर, जशपुर, सक्ती और जांजगीर-चांपा जिलों में अब तक 30,490 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है और 86 से अधिक वाहन पकड़े गए हैं। जशपुर में एक राइस मिल को सील किया गया है, जबकि बलरामपुर में अकेले 20,426 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। सरकार का कहना है कि किसानों के हक की रक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।