छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: IMD का बारिश और आंधी का अलर्ट

Mon 23-Feb-2026,04:38 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: IMD का बारिश और आंधी का अलर्ट Chhattisgarh-Weather-Update-Rain-Alert-IMD
  • IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई।

  • बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव की सलाह दी।

Chhattisgarh / Raipur :

Raipur/ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सोमवार सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। तेज गर्मी से परेशान लोगों को इस बदलाव से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब प्रदेश में दिखने लगा है, जिससे कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना बन गई है।

India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक अगले 48 घंटों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे वातावरण में ठंडक घुलेगी।

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव, महासमुंद, रायगढ़, जशपुर, कोरिया, सरगुजा, बस्तर और कांकेर समेत कई जिलों में वर्षा के आसार बताए हैं। अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें तो अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री, बिलासपुर में 17.8 डिग्री और दुर्ग में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD ने मौसम परिवर्तन को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बदलते मौसम के कारण सर्दी, खांसी और वायरल बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पर्याप्त पानी पीने, हल्का भोजन करने और दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दी गई है।