राष्ट्रपति भवन में पुतिन के सम्मान में शाही भोज, भारतीय-रूसी व्यंजन का संगम

Fri 05-Dec-2025,10:30 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

राष्ट्रपति भवन में पुतिन के सम्मान में शाही भोज, भारतीय-रूसी व्यंजन का संगम
  • राष्ट्रपति भवन में पुतिन के सम्मान में शाही भोज आयोजित हुआ, जिसमें भारतीय और रूसी व्यंजनों का संगम दिखा। राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत-रूस संबंधों की सराहना की।

Delhi / New Delhi :

नई दिल्ली/ राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार शाम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में भव्य राजकीय शाही भोज का आयोजन किया गया। यह भोज न सिर्फ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहमाननवाज़ी का प्रतीक रहा, बल्कि इसमें भारतीय और रूसी व्यंजनों का सुंदर संगम भी देखने को मिला। सूत्रों के मुताबिक मेन्यू में रूसी बोरश्च और कश्मीरी वाजवान जैसे विशेष व्यंजन शामिल किए गए, जिनसे दोनों देशों की खाद्य परंपराओं का अनोखा मेल दिखा।

इस विशेष डिनर में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, व्यवसाय जगत की हस्तियां, संस्कृति और कला जगत से जुड़े व्यक्तित्व समेत 150 से अधिक मेहमान शामिल हुए। पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वयं किया और भारत-रूस की स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत बनाए रखने के लिए पुतिन के योगदान और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की सराहना की।

दोनों नेताओं ने यह विश्वास जताया कि भारत और रूस की दशकों पुरानी मित्रता आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत होगी। राष्ट्रपति भवन की मेज़बानी में हुआ यह भोज, दोनों देशों के संबंधों की गहराई, कूटनीतिक मजबूती और आपसी सहयोग की भावना का प्रतीक माना गया।