ईरान का दावा: अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर मिसाइल हमला, मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध संकट
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
USS Abraham Lincoln
ईरान का अब्राहम लिंकन पर मिसाइल हमले का दावा.
आईआरजीसी ने संघर्ष के नए चरण की बात कही.
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा सैन्य तनाव और सुरक्षा अलर्ट.
Tehran / मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहा सैन्य टकराव अब और खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है। ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना के बड़े युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना बनाया गया है। यही युद्धपोत कथित तौर पर ईरान पर हमलों में इस्तेमाल हुआ था। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA और आईआरजीसी के बयान के हवाले से कहा गया है कि ‘ऑपरेशन टू प्रॉमिस 4’ के तहत ईरानी सशस्त्र बलों ने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर कार्रवाई की। इसी दौरान अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। हालांकि, इस दावे पर अमेरिका की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।