अंतरराष्ट्रीय पतंगोत्सव 2026: अमित शाह ने बताया एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतीक
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
International-Kite-Festival-2026-Amit-Shah-Delhi
दिल्ली के पतंगोत्सव को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने हेतु समिति गठन और जनभागीदारी बढ़ाने का सुझाव दिया गया।
उत्तरायण, मकर संक्रांति और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की जीवंत अभिव्यक्ति बताया।
Delhi/ अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि भारत उत्सवप्रिय राष्ट्र है, जहां ऋतु परिवर्तन के साथ उत्सव समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उत्तरायण जैसे पर्व सूर्य की उपासना, ऊर्जा और नवजीवन का प्रतीक हैं। उन्होंने पतंगोत्सव को दिल्ली से जोड़ते हुए इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया।
गृह मंत्री ने सुझाव दिया कि पतंगोत्सव को और व्यापक व लोकप्रिय बनाने के लिए एक समर्पित समिति गठित की जाए, जो जनभागीदारी, आयोजन विस्तार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर काम करे। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में दिल्ली का पतंगोत्सव विश्व के प्रमुख पतंग महोत्सवों में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने दिल्ली के बांसेरा उद्यान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संकल्प और सतत प्रयासों से विकसित हुआ एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यहां पतंगों के इतिहास और युद्धकालीन उपयोग को दर्शाने वाले पवेलियन न केवल मनोरंजन बल्कि ऐतिहासिक चेतना भी जागृत करते हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ‘Simon Go Back’ लिखी पतंगें उड़ाकर अंग्रेजी शासन का विरोध किया गया था, जो पतंगों की सामाजिक-राजनीतिक भूमिका को दर्शाता है।
श्री अमित शाह ने मकर संक्रांति को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का प्रत्यक्ष उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में यह पर्व अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है, लेकिन इसकी भावना एक ही है-सामूहिक उत्सव और सांस्कृतिक एकता।
अपने संबोधन में उन्होंने हाल ही में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भी उल्लेख किया और कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सांस्कृतिक दृढ़ता और सनातन परंपरा की अमरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विध्वंस से अधिक शक्तिशाली निर्माण की भावना होती है और सोमनाथ इसका जीवंत प्रमाण है।
कार्यक्रम में दिल्ली के उप-राज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।