उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु दौरा 29-30 दिसंबर को
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Vice President C P Radhakrishnan to Visit Puducherry, Kerala, Tamil Nadu
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 29–30 दिसंबर को पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
नई दिल्ली/ भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 29 और 30 दिसंबर, 2025 को पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शिक्षा, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
29 दिसंबर को उपराष्ट्रपति पुडुचेरी में एक नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे महाकवि सुब्रमण्यम भारतीयार की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत एक आवासीय परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन वे पांडिचेरी विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करेंगे।
इसके बाद उपराष्ट्रपति केरल रवाना होंगे, जहां वे त्रिवेंद्रम फेस्ट 2025 में भाग लेंगे। 30 दिसंबर को वे केरल के वर्कला में आयोजित 93वीं शिवगिरी तीर्थयात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा, तिरुवनंतपुरम स्थित मार इवानियोस कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समापन समारोह की जनसभा का उद्घाटन भी करेंगे।
अपने दौरे के अंतिम चरण में उपराष्ट्रपति तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंचेंगे, जहां वे काशी-तमिल संगमम 4.0 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह दौरा सांस्कृतिक एकता और शैक्षणिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।