लखनऊ में 160 सफाई कर्मचारी अचानक गायब, रोहिंग्या-संदिग्धों पर प्रशासन की सतर्कता
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Lucknow missing sanitation workers
160 सफाई कर्मचारी नागरिकता दस्तावेज़ दिखाने के बाद गायब.
रोहिंग्या-संदिग्धों पर लखनऊ प्रशासन की सतर्कता.
सत्यापन अभियान और निगरानी तेज.
Lucknow / यूपी की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नगर निगम से जुड़े कूड़ा प्रबंधन कार्य में लगे करीब 160 सफाई कर्मचारी अचानक काम छोड़कर गायब हो गए, जब उनसे नागरिकता संबंधी दस्तावेज़ मांगे गए। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सभी कर्मचारी बिना किसी जानकारी के मौके से फरार हो गए। इससे प्रशासन में शक गहरा गया और यह अनुमान लगाया गया कि कुछ कर्मचारी रोहिंग्या या बांग्लादेशी नागरिक हो सकते हैं।
महापौर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दस्तावेज़ दिखाने से पहले ही कर्मचारी गायब हो गए, जिससे संदेह और बढ़ गया। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल हुई एक आपराधिक वारदात में छह रोहिंग्या नागरिक पकड़े गए थे। इसके बाद से नगर निगम ऐसे मामलों पर अधिक सतर्क है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में घुसपैठियों के खिलाफ अभियान तेज करने और हर मंडल में डिटेंशन सेंटर बनाए जाने के निर्देश के बाद लखनऊ प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। महापौर खर्कवाल ने गैर-कानूनी तरीके से रह रहे संदिग्ध लोगों पर कड़ी कार्रवाई की घोषणा की और अधिकारियों को तत्काल सत्यापन अभियान चलाने के आदेश दिए।
शहर की कई अवैध झुग्गी बस्तियों में नागरिकता दस्तावेजों की जांच लगातार जारी है। गुडंबा थाने के पास महापौर खुद जांच में शामिल हुईं। जैसे ही अभियान शुरू हुआ, कई लोग अचानक अपने ठिकानों से लापता हो गए, जिससे प्रशासन की सतर्कता और बढ़ गई है। यह घटना प्रशासन और नागरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।