PM Modi Speech at Somnath: विजय और पुनर्निमाण का इतिहास, Gujarat से बड़ा संदेश
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
PM Modi Speech at Somnath
PM मोदी का सोमनाथ मंदिर पर ऐतिहासिक बयान.
विजय, त्याग और पुनर्निमाण का प्रतीक सोमनाथ.
पूर्वजों के संघर्ष और अद्वितीय धैर्य की चर्चा.
Gujrat / सोमनाथ, गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास केवल टूटने और विनाश की कहानी नहीं है, बल्कि यह विजय, पुनर्निमाण और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर हमारे पूर्वजों के पराक्रम, त्याग और बलिदान की जीवंत मिसाल है। समय-समय पर आक्रांताओं ने सोमनाथ को नष्ट करने की कोशिश की, लेकिन हर युग में यह पहले से अधिक मजबूत होकर फिर से खड़ा हुआ।
प्रधानमंत्री ने इस निरंतर संघर्ष को भारतीय सभ्यता की अद्भुत सहनशीलता और धैर्य का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सदियों तक चले संघर्ष के बावजूद सृजन और पुनर्निमाण की यह भावना कभी समाप्त नहीं हुई। दुनिया के इतिहास में ऐसे उदाहरण बहुत कम मिलते हैं, जहां किसी सांस्कृतिक प्रतीक ने बार-बार टूटकर भी अपनी पहचान और गौरव को जीवित रखा हो। सोमनाथ उसी आत्मा का प्रतीक है।