मुख्यमंत्री मोहन यादव जन्मदिन: मध्यप्रदेश में विकास और जनसेवा का प्रतीक
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Mohan-Yadav-Birthday-MP-Development
विधायक अनिल जैन ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में सुशासन, रोजगार सृजन, महिलाओं की सुरक्षा और निवेश आकर्षण में अभूतपूर्व प्रगति हुई।
Bhopal/ 25 मार्च का दिन मध्यप्रदेश के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है क्योंकि यह प्रदेश के लोकप्रिय और कर्मठ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन है। डॉ. मोहन यादव की जीवन यात्रा साधारण कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचने की प्रेरक कहानी है। उनके नेतृत्व में राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि समाज परिवर्तन का सशक्त साधन बन गई है।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विधायक अनिल जैन ने भोपाल पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि डॉ. मोहन यादव का नेतृत्व प्रदेश में नई ऊर्जा और दिशा लेकर आया है। उनके मार्गदर्शन में सुशासन, पारदर्शिता और समावेशी विकास के नए मानक स्थापित हुए हैं। जीरो टॉलरेंस नीति ने प्रशासन में जवाबदेही को मजबूत किया है और आमजन का विश्वास बढ़ा है।
विधायक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के अवसर और गरीबों के कल्याण में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। रोजगार सृजन, निवेश आकर्षण और आधारभूत ढांचे के विस्तार में प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव जैसे नवाचारों ने छोटे शहरों को भी विकास की मुख्यधारा में जोड़ा है।
विशेष रूप से निवाड़ी जिले का उल्लेख करते हुए विधायक जैन ने कहा कि यह शिशु जिला अब किशोरावस्था में प्रवेश कर चुका है और शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री का संवेदनशील नेतृत्व और निर्णायक कार्यशैली जिले और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विधायक ने यह भी कहा कि डॉ. मोहन यादव केवल योजनाएं नहीं बनाते बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देते हैं। उनकी नीतियों में गरीब, वंचित, किसान, युवा और महिलाओं के समग्र विकास का स्पष्ट दृष्टिकोण दिखाई देता है। यह जन्मदिन अवसर प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री के नेतृत्व और उनकी जनसेवा के संकल्प को याद करने का भी अवसर है। मध्यप्रदेश में इस दिन को केवल एक उत्सव के रूप में नहीं बल्कि विकास और समाज सेवा की प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में मनाया गया।