सोनभद्र में मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी इलेक्ट्रीशियन की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Sonbhadra-News-UP-Crime-ChildSafety
सोनभद्र में इलेक्ट्रीशियन पर दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले किया
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश, बच्चों की सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग तेज
Sonbhadra/ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक हिंदू परिवार ने घर के बिजली के काम के लिए मोहम्मद फैज़ नाम के एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया था। आरोप है कि काम के दौरान उसने परिवार की 9 और 7 साल की मासूम बेटियों के साथ छेड़छाड़ की।
जब इस घटना की जानकारी माता-पिता को हुई, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। परिवार और आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और करीब एक किलोमीटर तक उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में आक्रोश और डर का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी उठाए हैं।