28 मार्च से पहले बड़ा सरप्राइज! नोएडा एयरपोर्ट पर क्या होने वाला है?

Sun 22-Mar-2026,04:41 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

28 मार्च से पहले बड़ा सरप्राइज! नोएडा एयरपोर्ट पर क्या होने वाला है? Noida International Airport
  • सीएम योगी ने एयरपोर्ट की तैयारियों का किया निरीक्षण.

  • पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे उद्घाटन. 

  • सुरक्षा और जनसभा व्यवस्था पर विशेष जोर. 

Uttar Pradesh / Noida :

Noida / उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। यह दौरा इसलिए भी खास रहा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को इस एयरपोर्ट का लोकार्पण करने वाले हैं। उद्घाटन से पहले सीएम खुद व्यवस्था को परखने के लिए पहुंचे और हर पहलू पर नजर डाली।

मुख्यमंत्री लखनऊ से हवाई मार्ग से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उद्घाटन समारोह की पूरी रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, जनसभा की तैयारियां और लोगों की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने सीएम के सामने बताया कि कार्यक्रम में कितने लोगों के आने की संभावना है और उनके बैठने, आवागमन व अन्य व्यवस्थाओं को कैसे संभाला जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर स्तर पर सतर्क हैं ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही न हो और सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने साफ कहा कि यह आयोजन प्रदेश की प्रतिष्ठा से जुड़ा है, इसलिए हर व्यवस्था बेहतर और सुचारु होनी चाहिए।

उद्घाटन से पहले की इस समीक्षा बैठक को लेकर अधिकारी भी पूरी तरह सक्रिय नजर आए। शनिवार से ही सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, ताकि 28 मार्च को होने वाला यह बड़ा कार्यक्रम सफल और यादगार बन सके।