ITBP का ऐतिहासिक मिशन: Mount Makalu पर फहराया Tiranga, Swachh Bharat से प्रेरित सफाई अभियान
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
ITBP के जांबाजों ने Mount Makalu पर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया, Swachh Bharat Mission से प्रेरित होकर 150 किलो कचरा भी हटाया – देश को गर्वित करने वाली उपलब्धि!
आईटीबीपी ने पहली बार माउंट मकालू पर तिरंगा फहराया।
स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित सफाई अभियान चलाया।
अमित शाह ने जवानों को ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी।
भारत-तिब्बत सीमा / भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी, माउंट मकालू (8,485 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। यह अभियान आईटीबीपी के इतिहास का पहला ऐसा प्रयास था जिसमें किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) ने इस शिखर पर चढ़ाई की। इस मिशन का शुभारंभ 21 मार्च को नई दिल्ली स्थित आईटीबीपी मुख्यालय से किया गया था। अभियान का उद्देश्य न केवल पर्वतारोहण की सीमाओं को पार करना था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी था।