भारत में फिर बढ़े कोरोना के मामले: एक्टिव केस 1000 के पार, केरल सबसे ज्यादा प्रभावित

Mon 26-May-2025,01:31 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

भारत में फिर बढ़े कोरोना के मामले: एक्टिव केस 1000 के पार, केरल सबसे ज्यादा प्रभावित भारत में फिर बढ़े कोरोना के मामले
  • भारत में कोविड-19 के एक्टिव केस 1000 के पार, केरल सबसे प्रभावित राज्य।

  • दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक में भी केसों में बढ़ोतरी, कई राज्य अभी सुरक्षित।

  • सरकार टीकाकरण और निगरानी प्रक्रिया को सख्त करने की योजना में।

Delhi / New Delhi :

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। एक्टिव केसों की संख्या 1000 के पार पहुंच चुकी है, जो इस साल पहली बार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में देश में 1009 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 752 हाल ही में सामने आए हैं।

केरल इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां 430 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104 और कर्नाटक में 47 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अचानक से 100 से अधिक मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है।

हालांकि, अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में कोई सक्रिय मामला नहीं मिला है। बिहार में भी 2 केस दर्ज हुए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 कोविड से मौत हुई है।

305 लोग इस दौरान संक्रमण से ठीक हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम और त्योहारों को देखते हुए यह समय अत्यधिक सावधानी का है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

सरकार आने वाले दिनों में निगरानी और टीकाकरण की प्रक्रिया को और सख्त करने की योजना बना रही है, ताकि स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा जा सके।