भारत में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण: 24 घंटे में 484 नए एक्टिव केस, दिल्ली-केरल में हालात चिंताजनक

Thu 05-Jun-2025,06:14 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

भारत में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण: 24 घंटे में 484 नए एक्टिव केस, दिल्ली-केरल में हालात चिंताजनक Covid-19 Alert
  • भारत में फिर बढ़े कोविड-19 के मामले, सक्रिय केस 4,866 तक पहुंचे।   

  • दिल्ली, केरल, गुजरात जैसे राज्यों में संक्रमण तेज।

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में अलर्ट और सावधानी के निर्देश दिए।

Delhi / New Delhi :

Delhi / भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण की गति बढ़ती नजर आ रही है। बीते 24 घंटे में 484 नए एक्टिव केस सामने आए हैं, जिससे देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,866 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि इसी अवधि में 3955 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। सबसे अधिक चिंता दिल्ली को लेकर जताई जा रही है, जहां 105 नए मामले दर्ज हुए हैं और अब कुल एक्टिव केस 562 हो गए हैं। दिल्ली में अब तक कोविड से दो मौतें हो चुकी हैं—एक 5 महीने के बच्चे और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग की। बीते 24 घंटों में पूरे देश में 7 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र से 3, दिल्ली से 2 और कर्नाटक से 2 मामले शामिल हैं।

राज्यवार आंकड़ों में केरल (1487 एक्टिव केस) सबसे आगे है, इसके बाद दिल्ली में 562, पश्चिम बंगाल में 538, गुजरात में 508, कर्नाटक में 436 और उत्तर प्रदेश में 198 एक्टिव केस हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में सतर्कता बढ़ा दी है। लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखते हुए जरूरी संसाधनों और तैयारी को प्राथमिकता दी जा रही है। अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है और जरूरी संसाधनों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।