PM मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर सभी को दीं शुभकामनाएं
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
करुणा, शांति और समानता के प्रतीक हैं भगवान बुद्ध- PM Modi
पीएम मोदी ने दी बुद्ध पूर्णिमा पर शुभकामनाएं।
भगवान बुद्ध के संदेशों को बताया मानवता के लिए प्रेरणा।
करुणा, शांति और समानता के प्रतीक हैं भगवान बुद्ध।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा; "सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं। सत्य, समानता और सद्भाव के सिद्धांत पर आधारित भगवान बुद्ध के संदेश मानवता के पथ-प्रदर्शक रहे हैं। त्याग और तप को समर्पित उनका जीवन विश्व समुदाय को सदैव करुणा और शांति के लिए प्रेरित करता रहेगा।"