धुरंधर 2: पेड प्रीव्यू में 24 करोड़ कमाई
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Dhurandhar-2-Pre-Release-Box-Office-Record
‘Dhurandhar 2’ के पेड प्रीव्यू शोज ने 4,77,981 टिकटों की एडवांस बुकिंग से 24.46 करोड़ की कमाई की।
बढ़ती मांग को देखते हुए शोज की संख्या 7,500 से बढ़ाकर 9,103 कर दी गई, जिससे बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बन रहा है।
Mumbai/ बॉलीवुड स्टार Ranveer Singh की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Dhurandhar 2: The Revenge’ सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती नजर आ रही है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज ने रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग की है। फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जिससे मेकर्स ने 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज आयोजित करने का फैसला किया। इन शोज की टिकटें तेजी से बिक रही हैं और एडवांस बुकिंग आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं।
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार 13 मार्च सुबह 9 बजे तक ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू शोज के लिए 4,77,981 टिकटें बुक की जा चुकी हैं। इन टिकटों से फिल्म ने करीब 24.46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा लगभग 29.40 करोड़ रुपये तक पहुँच जाता है।
दिलचस्प बात यह है कि पेड प्रीव्यू शोज से हुई यह कमाई फिल्म के पहले पार्ट के ओपनिंग डे कलेक्शन से भी आगे है। पहले भाग ने रिलीज के पहले दिन लगभग 28 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि ‘धुरंधर 2’ केवल प्रीव्यू में ही इस आंकड़े के करीब पहुँच गई है।
शुरुआत में 7,500 प्रीव्यू शोज रखे गए थे, लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए इन्हें 9,103 कर दिया गया। पहला प्रीमियर शो 18 मार्च शाम 5 बजे शुरू होगा, जबकि आखिरी शो रात 11:30 बजे तक चलेगा। फिल्म का रनटाइम लगभग 3 घंटे 55 मिनट बताया गया है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे की कमाई को मिलाकर फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ‘धुरंधर 2’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिलहाल यह रिकॉर्ड Jawan के नाम है, जिसने पहले दिन लगभग 75 करोड़ रुपये कमाए थे।