Bundeli Chef Season 4: दूसरे ऑडिशन में 7 प्रतिभागी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, 20 जुलाई को अंतिम ऑडिशन

Tue 14-Jul-2026,07:19 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

Bundeli Chef Season 4: दूसरे ऑडिशन में 7 प्रतिभागी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, 20 जुलाई को अंतिम ऑडिशन Bundeli Chef Season 4
  • दूसरे ऑडिशन में 20 प्रतिभागियों ने दिखाया पाक-कला का हुनर।

  • 7 प्रतिभागियों ने क्वार्टर फाइनल के लिए जगह बनाई।

  • बुंदेली शेफ सीज़न 4 का अंतिम ऑडिशन 20 जुलाई को होगा।

Madhya Pradesh / Chhatarpur :

Chhatarpur / छतरपुर, जुलाई 2026: बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक-कला को नई पहचान दिलाने वाली ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता 'बुंदेली शेफ सीज़न 4' के हाल ही में आयोजित दूसरे ऑडिशन का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमे 7 प्रतिभागियों ने  जगह बनाई है।
बुंदेलखंड 24x7 द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में एक बार फिर महिलाओं ने अपनी पारंपरिक रेसिपीज़, बेहतरीन स्वाद और आकर्षक प्रस्तुति से निर्णायकों का दिल जीत लिया।

दूसरे ऑडिशन में कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दीक्षा पटेल, किरण लाल, नाज़मी अख्तर, ऋतिका शर्मा, रुचि जैन, सुरुचि जैन और वरीशा नियाज़ी प्रतियोगिता में आगे बढ़ी। इन प्रतिभागियों ने बुंदेलखंड की पारंपरिक एवं प्रसिद्ध रेसिपीज़ को अपने अनोखे अंदाज़ में प्रस्तुत करते हुए स्वाद, रचनात्मकता और प्रस्तुति का शानदार प्रदर्शन किया। उनके व्यंजनों ने न केवल निर्णायकों बल्कि सभी उपस्थित लोगों का भी दिल जीत लिया और उन्हें प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह दिलाई।

बुंदेलखंड 24x7 के फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, "बुंदेली शेफ सीज़न 4 को प्रतिभागियों का लगातार मिल रहा उत्साह यह दर्शाता है कि बुंदेलखंड की महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यह मंच केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उन महिलाओं के लिए अपनी पहचान बनाने का अवसर है, जिनकी पाक-कला वर्षों से घर की सीमाओं तक सिमटी रही। हमें विश्वास है कि आने वाले ऑडिशन और आगे की प्रतियोगिता में भी प्रतिभागी अपने हुनर से सभी को प्रभावित करेंगी तथा बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान मिलेगी।"

पहले और दूसरे ऑडिशन से चयनित सभी प्रतिभागियों का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में होगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागी सेमी फाइनल और अंततः अगस्त के अंत में आयोजित होने वाले भव्य ग्रैंड फिनाले तक पहुँचने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

इस बीच प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिलाओं के लिए अभी भी सुनहरा अवसर मौजूद है। बुंदेली शेफ सीज़न 4 का तीसरा और अंतिम ऑडिशन 20 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएँ इस अंतिम ऑडिशन में भाग लेने के लिए उत्साहपूर्वक आवेदन कर रही हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि अंतिम ऑडिशन में भी प्रतिभागियों का उत्साह पहले दो ऑडिशनों की तरह देखने को मिलेगा।

पिछले तीन सफल सीज़नों की तरह इस वर्ष भी 'बुंदेली शेफ' केवल स्वाद की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, पहचान और बुंदेलखंड की समृद्ध पाक विरासत को नई पहचान देने का एक सशक्त मंच बनकर उभर रहा है। दो सफल ऑडिशनस के बाद अब सभी की निगाहें 20 जुलाई को होने वाले अंतिम ऑडिशन पर टिकी हैं, जहाँ बुंदेलखंड की कई और प्रतिभाशाली महिलाएँ अपनी पाक-कला का हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं।