भूत बंगला रिलीज, अक्षय कुमार की फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Bhoot-Bangla-Akshay-Kumar-Movie-Review-Box-Office
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद लौटी, भूत बंगला को दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स देते हुए इसे मनोरंजन का जबरदस्त पैकेज बताया।
फिल्म का पहला हाफ कॉमेडी से भरपूर, जबकि दूसरा हाफ वधुसुर की रहस्यमयी कहानी और डार्क बैकस्टोरी के साथ दर्शकों को बांधे रखता है।
Mumbai/ भूत बंगला के रिलीज होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। अक्षय कुमार की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। खास बात यह है कि करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी एक साथ लौटी है। शुरुआती प्रतिक्रियाओं के अनुसार फिल्म दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज दे रही है।
फिल्म देखने वाले दर्शकों का कहना है कि 'भूत बंगला' उन्हें अक्षय कुमार की पुरानी हिट फिल्म भूल भुलैया की याद दिलाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों ने फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने इसे 5 में से 3.5 स्टार दिए हैं। दर्शकों के मुताबिक फिल्म का पहला भाग कॉमेडी और मजेदार डायलॉग्स से भरपूर है, जबकि इंटरवल ट्विस्ट कहानी को नई दिशा देता है।
दूसरे भाग में कहानी थोड़ी गंभीर हो जाती है और वधुसुर के रहस्य से जुड़ी गहरी बैकस्टोरी सामने आती है। हालांकि कुछ दर्शकों का मानना है कि सेकंड हाफ थोड़ा लंबा लगता है, लेकिन प्रियदर्शन का सिग्नेचर ह्यूमर फिल्म को अंत तक बांधे रखता है।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी 'भूत बंगला' को एक एंटरटेनिंग फिल्म बताते हुए 3.5 स्टार दिए हैं। उन्होंने फिल्म के डरावने माहौल और शानदार VFX की तारीफ की है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने इसे “बैंगर” बताते हुए कहानी के ट्विस्ट और टर्न्स को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया है।
फिल्म की कहानी में वधुसुर नामक राक्षस की पौराणिक पृष्ठभूमि को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है। यही मिश्रण दर्शकों को नया अनुभव देता है। कॉमेडी के मोर्चे पर राजपाल यादव और परेश रावल ने शानदार प्रदर्शन कर फिल्म को और मजबूत बनाया है।
बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने दमदार शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के अनुसार 'भूत बंगला' देशभर में हजारों स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और शुरुआती घंटों में ही लगभग ₹1 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ के चलते वीकेंड में इसकी कमाई में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। कुल मिलाकर 'भूत बंगला' अक्षय कुमार के करियर के लिए ए