12 May in History | अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस व प्रमुख घटनाएं

Mon 12-May-2025,12:44 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

12 May in History | अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस व प्रमुख घटनाएं 12 May in History | अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस व प्रमुख घटनाएं
  • 12 मई: ऐतिहासिक घटनाओं, जन्मों और पुण्यतिथियों से जुड़ा विशेष दिन।

  • अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस: सेवा, सहानुभूति और समर्पण का प्रतीक।

  • विमान दुर्घटना, भूकंप व राजनीतिक घटनाएं: 12 मई की प्रमुख सुर्खियाँ।

Madhya Pradesh / Jabalpur :

12 मई का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा है। 2010 में लीबिया में त्रासद विमान दुर्घटना, 2008 में सिचुआन (चीन) में भीषण भूकंप और नवाज शरीफ द्वारा सरकार से अलग होने जैसे घटनाएं शामिल हैं। साथ ही 1459 में राव जोधा द्वारा जोधपुर की स्थापना और 1666 में शिवाजी का आगरा आगमन भी इसी दिन हुआ। इस दिन जन्में महान व्यक्तित्वों में शिखा पांडे और के. पलानीस्वामी शामिल हैं। आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस भी है, जो फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर नर्सों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

आज (12 मई) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-
2010: लीबिया में त्रिपोली इंटरनेशनल हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें सवार 104 लोगों में से 103 की मृत्यु हो गई थी।
2008: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जजों की बहाली पर कोई सहमति न बनने के कारण साझा सरकार से हटने का फैसला लिया।
2008: चीन के सिचुआन प्रांत में आए भूकंप से 87,000 से अधिक लोग मारे गए और 3.50 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे।
1915: क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
1689: इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग का गठन किया।
1666: पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी और औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे थे।
1459: राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।

आज (12 मई) को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति-
1989: भारतीय महिला क्रिकेट की खिलाड़ी शिखा पांडे का जन्म हुआ था।
1954: तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी का जन्म हुआ था।
1945: भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन का जन्म हुआ था।
1926: पश्चिम बंगाल के 21वें राज्यपाल वीरेन जे शाह का जन्म हुआ था।

आज (12 मई) को हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-
1993: हिंदी के प्रसिद्ध कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ था।

आज (12 मई) के महत्वपूर्ण दिवस-
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस: आज है अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, जो हर साल 12 मई को मनाया जाता है। यह दिन फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने नर्सिंग को एक पेशे के रूप में स्थापित किया। यह दिन नर्सों की कड़ी मेहनत, समर्पण और सहानुभूति को सलाम करने का है। नर्सें न केवल बीमारी का इलाज करती हैं, बल्कि वे हमारे दर्द और दुखों में सहारा देती हैं। उनका योगदान स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में बेहद महत्वपूर्ण है।