Putin India Visit: पुतिन 7 मंत्रियों संग भारत आ रहे, रक्षा से व्यापार तक कई बड़ी डील संभव

Thu 04-Dec-2025,12:42 AM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

Putin India Visit: पुतिन 7 मंत्रियों संग भारत आ रहे, रक्षा से व्यापार तक कई बड़ी डील संभव
  • पुतिन भारत दौरे पर 7 कैबिनेट मंत्रियों के साथ आ रहे हैं, जहां रक्षा, ऊर्जा और व्यापार सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर संभव हैं।

     

  • भारत–रूस के बीच 10 सरकारी और 15 कमर्शियल डील प्रस्तावित, जिनमें रक्षा उत्पादन, परमाणु ऊर्जा और आर्थिक सहयोग पर चर्चा केंद्रित रहेगी।

     

  • पुतिन के दौरे से 78 साल पुरानी रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी, दोनों देशों के बीच भू-राजनीतिक तालमेल पर भी बातचीत होगी।

Delhi / New Delhi :

नई दिल्ली/ भारत और रूस के बीच 78 साल पुरानी दोस्ती एक बार फिर मजबूत होने जा रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को भारत पहुंचेंगे, और इस महत्वपूर्ण दौरे में उनके साथ 7 कैबिनेट मंत्री भी रहेंगे। पुतिन के प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव, कृषि मंत्री, वित्त मंत्री, आर्थिक विकास मंत्री, रशियन सेंट्रल बैंक के गवर्नर और रोसोबोरोन एक्सपोर्ट के अधिकारी शामिल हैं।

यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है क्योंकि भारत और रूस के बीच करीब 10 इंटर-गवर्नमेंटल समझौते और 15 कमर्शियल डील पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इनमें रक्षा सहयोग, ऊर्जा, व्यापार, कृषि और वित्तीय क्षेत्र की साझेदारी प्रमुख हैं।

राजनयिक सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के बीच S-400 मिसाइल सिस्टम, रक्षा उत्पादन, न्यूक्लियर एनर्जी और अंतरिक्ष सहयोग पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है। भारत इस भेट को स्ट्रैटेजिक रिलेशनशिप के नए अध्याय के रूप में देख रहा है, जबकि रूस इसे एशिया में अपनी मजबूत उपस्थिति का प्रतीक मान रहा है।