कटनी में महिला सेना पुलिस भर्ती रैली

Sat 31-Jan-2026,02:18 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

कटनी में महिला सेना पुलिस भर्ती रैली Women-Army-Police-Recruitment-Rally-Katni-2026
  • कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में सफल महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी।

  • भर्ती रैली में सफल उम्मीदवारों की 24 फरवरी को सेना अस्पताल जबलपुर में चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी।

Madhya Pradesh / Katni :

Katni/ भारतीय सेना के महिला सेना पुलिस (Women Military Police) पद के लिए भर्ती प्रक्रिया के तहत सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा 23 फरवरी 2026 को कटनी के पुलिस ग्राउंड झिंझरी में भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों से चयनित महिला उम्मीदवार भाग लेंगी।

इस भर्ती के लिए भारतीय सेना ने 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किया था। इस परीक्षा में सफल घोषित महिला अभ्यर्थियों को ही भर्ती रैली में शामिल होने का अवसर दिया गया है। भर्ती रैली के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

रैली में सभी चरणों में सफल पाई गई महिला उम्मीदवारों की चिकित्सकीय जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल जबलपुर में कराई जाएगी। मेडिकल परीक्षण में पूर्ण रूप से फिट पाए जाने के बाद ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

सेना भर्ती कार्यालय ने बताया है कि भर्ती रैली में शामिल होने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। साथ ही एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों की पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे गए हैं।

अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भर्ती रैली के दिन एडमिट कार्ड, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और आधार से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लाएं। यह भर्ती रैली छत्तीसगढ़ की युवतियों के लिए भारतीय सेना में सम्मानजनक और अनुशासित करियर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।