निघासन-खीरी में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर अवैध शराब बरामद

Wed 11-Feb-2026,10:21 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

निघासन-खीरी में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर अवैध शराब बरामद Nighasan Khiri News
  • चखरा और पुरैना गांव में दबिश.

  • 65 लीटर अवैध शराब और 250 किलो लहन बरामद.

  • दो अभियोग दर्ज, उपकरण नष्ट.

Uttar Pradesh / Kheri :

Nighasan Khiri / निघासन-खीरी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त अभियान चलाया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में निघासन के आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव चखरा और पुरैना में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो अभियोग पंजीकृत किए गए और करीब 65 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

टीम ने मौके पर लगभग 250 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया, जिसका उपयोग शराब बनाने में किया जाता है। इसके अलावा शराब तैयार करने के उपकरण भी जब्त कर नष्ट कर दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धंधा करने वालों में खौफ का माहौल देखा गया।