मैनपाट महोत्सव में सीएम साय ने 523 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Mainpat-Mahotsav-CM-Sai-523-Crore-Development
मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने 523 करोड़ से अधिक के 109 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
पर्यटन विकास को बढ़ावा देने हेतु 1 करोड़ की घोषणा और सीतापुर में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण का ऐलान।
Surguja/ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भव्य समारोह के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के विकास के लिए 523 करोड़ 20 लाख 53 हजार रुपए की लागत के 109 कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं के वितरण और पर्यटन विकास से जुड़ी घोषणाओं ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपाट महोत्सव सरगुजा की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम है। उन्होंने मैनपाट में पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ रुपए तथा सीतापुर में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की।
सीएम साय ने बताया कि जिले में 429 करोड़ 11 लाख 40 हजार रुपए की लागत से 81 कार्यों का भूमिपूजन और 94 करोड़ 09 लाख 13 हजार रुपए की लागत से 28 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं से आधारभूत संरचना मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर राज्य सरकार काम कर रही है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य के प्रयासों से क्षेत्र नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है।
कार्यक्रम में तिब्बती समुदाय ने “ताशी शोपा” नृत्य से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मैनपाट जैसे प्राकृतिक स्थलों के विकास से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। विधायक राम कुमार टोप्पो और प्रबोध मिंज ने भी क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलने की बात कही।