मुंबई में मोदी-मैक्रों शिखर बैठक

Mon 16-Feb-2026,11:59 AM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

मुंबई में मोदी-मैक्रों शिखर बैठक Modi-Macron-India-France-Summit-Mumbai-2026
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुंबई में द्विपक्षीय शिखर बैठक, रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा।

  • भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन, स्टार्ट-अप और उद्योग जगत को मिलेगा नया मंच।

Maharashtra / Mumbai :

Mumba​i/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई दौरे पर रहेंगे, जहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक करेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत के औपचारिक दौरे पर हैं। इस दौरान वे एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के साथ मुंबई में आयोजित उच्चस्तरीय बैठकों में शामिल होंगे। यह मैक्रों का भारत का चौथा और मुंबई का पहला दौरा होगा, जिसे रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी को दोपहर लगभग 3:15 बजे मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में रक्षा सहयोग, प्रौद्योगिकी, व्यापार, निवेश, जलवायु परिवर्तन और उभरती तकनीकों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। साथ ही, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

शाम लगभग 5:15 बजे दोनों नेता भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर दोनों देशों के उद्योग जगत, स्टार्ट-अप, शोध संस्थानों और नवाचार से जुड़े प्रतिनिधियों को संबोधित किया जाएगा। यह दौरा भारत और फ्रांस के बीच गहरे होते रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, समुद्री सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग पहले से ही मजबूत है, जिसे आगे और विस्तारित करने की योजना है।