निर्मला सीतारमण ने मुंबई में वस्त्र निर्यातकों को सम्मानित किया, ACPIT प्रोग्राम लॉन्च
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Texprocil Awards 2023
टेक्सप्रोसिल निर्यात पुरस्कार 2023-24 का आयोजन मुंबई में.
सूती वस्त्र निर्यातकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान.
ACPIT प्रोग्राम लॉन्च कर वैश्विक व्यापार को बढ़ावा.
Mumbai / केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने मुंबई में आयोजित टेक्सप्रोसिल निर्यात पुरस्कार 2023-24 समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर भारत के सूती वस्त्र निर्यात क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्यातकों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (Texprocil) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य देश के निर्यात क्षेत्र को और मजबूत बनाना है।