PM MODI करेंगे साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन

Fri 27-Feb-2026,06:33 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

PM MODI करेंगे साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन Micron-Semiconductor-Plant-Sanand-PM-Modi
  • एआई और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग को पूरा करने हेतु उन्नत डीआरएएम और नैंड आधारित मेमोरी उत्पादों का निर्माण।

  • साणंद में 22,500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाला एटीएमपी संयंत्र, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृत पहला बड़ा प्रोजेक्ट।

Gujarat / Gandhinagar :

Gujarat/ 28 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात दौरे पर रहेंगे, जहां वे साणंद में Micron Semiconductor Technology India Private Limited के सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (एटीएमपी) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम भारत के सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है। संयंत्र के शुभारंभ के साथ देश में निर्मित पहले सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल का वाणिज्यिक उत्पादन और शिपमेंट भी प्रारंभ हो चुका है, जो ‘मेक इन इंडिया’ को नई गति देगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को गुजरात के साणंद में माइक्रोन के अत्याधुनिक एटीएमपी संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृत पहला प्रस्ताव है और 22,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से विकसित की गई है। संयंत्र में भारत में बने पहले सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल का उत्पादन शुरू हो चुका है, जिससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भूमिका और मजबूत होगी तथा एआई व हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

यह संयंत्र लगभग 5 लाख वर्ग फुट के क्लीनरूम क्षेत्र के साथ विश्व के बड़े रेज्ड-फ्लोर क्लीनरूम में से एक होगा। यहां उन्नत डीआरएएम और नैंड वेफर्स को तैयार मेमोरी एवं स्टोरेज उत्पादों में बदला जाएगा। परियोजना का शिलान्यास सितंबर 2023 में हुआ था और स्वीकृति के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था।

सरकार का मानना है कि यह निवेश भारत को सेमीकंडक्टर विनिर्माण का विश्वसनीय और प्रतिस्पर्धी केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और देश में आत्मनिर्भर तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित होगा। प्रधानमंत्री उद्घाटन समारोह के बाद सभा को संबोधित भी करेंगे।