GCWAS–2026 सम्मेलन में महिला किसानों को कृषि-खाद्य क्षेत्र में सशक्त बनाया

Wed 11-Mar-2026,06:17 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

GCWAS–2026 सम्मेलन में महिला किसानों को कृषि-खाद्य क्षेत्र में सशक्त बनाया GCWAS-2026-Women-Agriculture-India
  • जीसीडब्ल्यूएएस–2026 सम्मेलन में महिला किसानों की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए नीति, नवाचार और वैश्विक दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

  • प्रदर्शनी में महिलाओं के नेतृत्व वाले नवाचार, तकनीकी समाधान और उत्पादों को दिखाया जाएगा, जिससे वैश्विक कृषि मूल्य श्रृंखला में सहभागिता बढ़ेगी।

Delhi / New Delhi :

Delhi/ आईसीएआर के डीजी डॉ. एमएल जाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे। समापन सत्र में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी उपस्थित रहेंगी। सम्मेलन को ICAR, TAAS, CGIAR और PPV&FRA के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 700 से अधिक प्रतिभागी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर से शामिल होंगे।

सम्मेलन में लैंगिक समानता, महिला किसानों के लिए नीति निर्माण, तकनीकी नवाचार और आर्थिक समावेशन पर चर्चा की जाएगी। तकनीकी सत्रों में डिजिटल उपकरण, जलवायु-अनुकूल नवाचार और महिलाओं के लिए सहज तकनीकी समाधानों पर जोर दिया जाएगा। साथ ही महिला किसान मंच और युवा मंच का आयोजन कर जमीनी चुनौतियों और अगली पीढ़ी के नेतृत्व पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

प्रदर्शनी में महिलाओं के नेतृत्व वाले नव-उद्यम, तकनीकी हस्तक्षेप और उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को वैश्विक श्रेष्ठ प्रथाओं का ज्ञान मिलेगा और नीति निर्धारण, नवाचार एवं समावेशी कृषि प्रणाली के लिए साफ रोडमैप तैयार होगा।

सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व सचिव डॉ. रेणु स्वरूप करेंगी और सह-अध्यक्ष आईसीएआर के उप-महानिदेशक डॉ. राजबीर सिंह होंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ लीडर जैसे डॉ. एग्नेस कालीबाटा, डॉ. ब्रैम गोवार्ट्स, डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, डॉ. शकुंतला एच. थिल्स्टेड, डॉ. नित्या राव और डॉ. निकोलिन डी हान मुख्य भाषण देंगे।