Bigg Boss OTT सीजन 4 बंद

Wed 21-Jan-2026,04:33 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

Bigg Boss OTT सीजन 4 बंद Bigg-Boss-OTT-Season-4-Cancelled-Official-Confirmation
  • बिग बॉस ओटीटी सीजन 4 को मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर बंद किया, अब सिर्फ टीवी और ओटीटी पर मेन शो ही प्रसारित होगा।

  • ऋषि नेगी के मुताबिक दो हिंदी वर्जन चलाना व्यावसायिक रूप से फायदेमंद नहीं था, इसलिए रणनीति बदली गई।

Maharashtra / Mumbai :

Bigg Boss OTT Update/ टीवी और डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया से दर्शकों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लंबे समय से चर्चाओं में बना Bigg Boss OTT Season 4 अब कभी नहीं आएगा। शो के क्रिएटर और प्रोड्यूसर ऋषि नेगी ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि मेकर्स ने बिग बॉस के ओटीटी वर्जन को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया है। यह निर्णय मेकर्स की नई रणनीति और बदलते दर्शक व्यवहार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Bigg Boss OTT क्यों हुआ बंद?

स्क्रीन से बातचीत में ऋषि नेगी ने बताया कि अब हिंदी दर्शकों के लिए दो अलग-अलग बिग बॉस वर्जन चलाने की जरूरत नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल बिग बॉस को पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और फिर टीवी पर लाने का प्रयोग किया गया था, जो ज्यादा प्रभावी साबित हुआ। अब आगे भी यही मॉडल अपनाया जाएगा।

टीवी बनाम OTT व्यूअरशिप का गणित

ऋषि नेगी के अनुसार, टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म की ऑडियंस अलग है। आज भी बड़ी संख्या में दर्शक बिग बॉस को टीवी पर तय समय पर देखना पसंद करते हैं, जिससे शो को पारंपरिक लेकिन मजबूत व्यूअरशिप मिलती है। जब मेन शो दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, तो अलग ओटीटी वर्जन चलाना व्यावसायिक रूप से फायदेमंद नहीं रह गया।

दो हिंदी वर्जन रखना बना घाटे का सौदा

सूत्रों के मुताबिक, बिग बॉस हिंदी और बिग बॉस ओटीटी के फॉर्मेट में ज्यादा अंतर नहीं था। दोनों ही शो एक जैसे कंटेंट और स्ट्रक्चर पर आधारित थे। ऐसे में कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार जैसे मजबूत प्लेटफॉर्म्स पर एक ही शो को मल्टी-प्लेटफॉर्म रिलीज करना ज्यादा कारगर माना गया।

अब किन भाषाओं पर होगा फोकस?

Banijay Asia के दीपक धर पहले ही बिग बॉस के भोजपुरी और पंजाबी वर्जन का ऐलान कर चुके हैं। इसके अलावा, बिग बॉस हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और मराठी में पहले से प्रसारित हो रहा है। इस साल बिग बॉस बांग्ला भी लॉन्च किया जाएगा, जिसके होस्ट को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है।

Bigg Boss OTT का सफर (2021-2024)

सीजन 1 (2021): होस्ट-करण जौहर | विनर-दिव्या अग्रवाल

सीजन 2: होस्ट-सलमान खान | विनर-एल्विश यादव (ब्लॉकबस्टर)

सीजन 3: होस्ट-अनिल कपूर | विनर-सना मकबूल

तीन सीजन के बाद अब बिग बॉस ओटीटी का सफर यहीं समाप्त हो गया है।